बिखर गया पर्सियन साम्राज्य कब जागेंगे हिंदू ?
बिखर गया पर्सियन साम्राज्य कब जागेंगे हिंदू ? नई दिल्ली से विधुभूषण । भारत के पश्चिम में, मध्यपूर्व एशिया जो इस्लामिक राष्ट्र ईरान है, वहां आज से 1360 वर्ष पूर्व अग्नि पूजक रहते थे जो ज़रथुष्ट्री धर्म के अनुयायी थे और उन्हें ज़ारोऐस्ट्रीअन कहा जाता था। ये ही जब विस्थापित होकर भारत आए तो पारसी कहे जाने लगे। उस काल में ईरान को पर्शिया (फारस) के नाम से जाना जाता था, जो सबसे बड़ा और शक्तिशाली साम्राज्य था। इस शक्तिशाली साम्राज्य का पराभव सन 633 से तब शुरू हुआ जब खलीफा ओमर ने उल्लाइस के युद्ध में परास्त किया था। जब पर्सियन साम्राज्य का पराभव शुरू हुआ तब वहां ससनियाँ राजवंश का शासन था। इस वंश ने सन 224 से 651 तक राज्य किया था इसलिए उसे ससनियाँ सम्राज्य भी कहा जाता है। यह साम्राज्य कितना बड़ा था इसको इस बात से समझा जा सकता है कि अपने श्रेष्ठतम काल मे इस साम्राज्य के अंतर्गत आज का ईरान, इराक, बहरीन, कुवैत, ओमान, क़तर,यूएई, सीरिया, पलेस्टाइन, लेबनान, इजराइल, जॉर्डन, अर्मेनिआ, जॉर्जिया, अज़रबैजान दागिस्तान, मिश्र, टर्की का बड़ा भाग, अफगानिस्तान, तुरकेमिस्तान,उज़्बेकिस्तान, ताजीकिस्तान, यम...